Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में आज GST रेवेन्यू पर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर की होगी बैठक, 9 राज्य होंगे शामिल

July 4, 2025

दिल्ली में आज GST रेवेन्यू पर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर की होगी बैठक, 9 राज्य होंगे शामिल

नई दिल्ली: आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वस्तु एवं सेवा कर (GST) से संबंधित राजस्व मसलों पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक ‘ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स’ (GoM) के तहत हो रही है, जिसमें देश के 9 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

-सुबह 11:30 बजे होगी बैठक

बैठक का आयोजन दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में सुबह 11:30 बजे किया जाएगा। इस उच्चस्तरीय चर्चा में राज्यों के रेवेन्यू से जुड़े मुद्दों पर मंथन होगा, साथ ही GST वसूली के मौजूदा ढांचे और उसमें संभावित सुधारों पर भी विचार किया जाएगा।

Group of Minister Meeting
Group of Minister Meeting

-पंजाब के वित्त मंत्री होंगे शामिल

पंजाब की ओर से इस बैठक में राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा हिस्सा ले रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि वे राज्य की राजस्व चुनौतियों और केंद्र से अपेक्षित सहयोग को लेकर अपनी बात मजबूती से रखेंगे।

-इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

जानकारों के अनुसार, बैठक में ऐसे उपायों पर चर्चा हो सकती है जो राज्यों की राजस्व क्षतिपूर्ति की समस्या को दूर कर सकें, साथ ही GST दरों की समीक्षा और अनुपालन में पारदर्शिता बढ़ाने के मुद्दे भी एजेंडे में शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें