Irfan Ansari : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। बता दें कि मंत्री को फोन कर न सिर्फ अशब्द कहे गए, बल्कि 24 घंटे के भीतर जान लेने की सीधी धमकी भी दी गई।
डॉ. अंसारी ने तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस को दी और धमकी देने वाले का फोन नंबर भी साझा किया। इस गंभीर मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
नई दिल्ली में हैं मंत्री अंसारी
फिलहाल डॉ. इरफान अंसारी नई दिल्ली में मौजूद हैं, जहां वे अपने सहयोगी मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत का हाल जानने गए हुए हैं। उन्होंने दिल्ली से ही पुलिस को इस धमकी की सूचना दी और संबंधित अधिकारी इस पर त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं।
मंत्री ने बताया – धमकी देने वाले ने कहा अपशब्द
डॉ. अंसारी ने मीडिया को बताया, “गुरुवार रात मुझे एक फोन आया, जिसमें एक व्यक्ति ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि 24 घंटे के अंदर तुम्हें खत्म कर देंगे।” मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को दे दी है, और वे अब कानूनी कार्रवाई और जांच का इंतजार कर रहे हैं।
लगातार जीत रहे हैं चुनाव
गौरतलब है कि डॉ. इरफान अंसारी झारखंड के जामताड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं। वे साल 2014 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं और वर्तमान में स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री हैं। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस कोटे से राज्य मंत्रिमंडल में दोबारा स्थान पाया था।
पुलिस सतर्क, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
पुलिस ने धमकी के मद्देनजर मंत्री की सुरक्षा की समीक्षा शुरू कर दी है। साथ ही कॉल करने वाले की लोकेशन ट्रेस करने और पहचान उजागर करने के लिए साइबर सेल को लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...