Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे, ट्रक के स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौत

July 4, 2025

सोनीपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे, ट्रक के स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौत

सोनीपत में बाइक और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर होने पर भीषण हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल है। घायलों में से एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिसे उपचाराधीन रखा गया है। हादसा नेशनल हाइवे 44 पर स्कॉर्पियो गाड़ी के बेकाबू होने के कारण हुआ।

चारों युवक आपस में दोस्त थे, और मुरथल ढाबे पर परांठे खाने के लिए घर से स्कॉर्पियो में सवार हो कर निकल गए। वापसी में जैसे ही स्कॉर्पियो सेक्टर 7 फ्लाईओवर के पास पहुंची तो स्कॉर्पियो अचानक बेकाबू हो गई। स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सामने चल रहे ट्रक से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के टकराते ही उसमें आग लग गई। राहगीरों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद दमकल विभाग टीम मौके पर पहुंची और आग को शांत किया। गाड़ी में से युवकों को बाहर निकाला।

एम्बुलेंस की सहायता से चारों युवकों को अस्पताल भेज दिया गया। जिसके बाद चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक युवक ने उपचार के दौरान द टॉड दिया। अन्य को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

मृतकों की पहचान सिरसिली निवासी सचिन, बागपत के बिरौली निवासी प्रिंस, शेखर उर्फ आदित्य के रूप में हुई है। घायल का नाम विशाल बताया जा रहा है। विशाल।भी बिनौली का ही रहने वाला है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें