Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

iPhone 17 Pro Max का फर्स्ट लुक आया सामने, जानें इसके खास फीचर्स

July 4, 2025

iPhone 17 Pro Max का फर्स्ट लुक आया सामने, जानें इसके खास फीचर्स

मध्य प्रदेश: iPhone 17 Pro Max का फर्स्ट लुक सामने आ गया है और इस सबसे प्रीमियम iPhone का डिज़ाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आया है, जिसमें रियर कैमरा मॉड्यूल दिखाई दे रहा है। इसके अलावा अपकमिंग iPhone 17 Pro Max के कई फीचर्स भी लीक हो गए हैं।

चीनी टिप्स्टर Digital Chat Station यानी DCS ने iPhone 17 Pro Max के बारे में जानकारी शेयर की है। इस दौरान उन्होंने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर इस फोन के फीचर्स शेयर किए हैं। फोन के बैक पर नए डिजाइन का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। यह Apple का पहला iPhone होगा, जिसमें 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। जो पिछले साल आए iPhone 16 Pro Max से काफी ज्यादा है।

दूसरी तरफ कैमरे की बात करें तो Apple के इस मॉडल में नए डिजाइन का कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। फोन के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसे बड़े स्ट्रैप डिज़ाइन के साथ देखा जा सकता है।

ये भी देखें :- ‘ईरान पर आज होगा अब तक का सबसे शक्तिशाली अटैक’, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें