Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kerala Cricket League 2025: Sanju Samson बने सबसे महंगे खिलाड़ी… Kochi Blue Tigers ने 26.80 लाख में खरीदा

July 5, 2025

Kerala Cricket League 2025: Sanju Samson बने सबसे महंगे खिलाड़ी… Kochi Blue Tigers ने 26.80 लाख में खरीदा

Sanju Samson : केरल क्रिकेट लीग (KCL) के दूसरे सीजन के लिए आयोजित प्लेयर ऑक्शन में भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन पर पैसों की जमकर बरसात हुई। तिरुवनंतपुरम में हुए इस मेगा ऑक्शन में सैमसन 26.80 लाख रुपये में बिके और लीग के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। सैमसन इस सीजन में कोच्चि ब्लू टाइगर्स की ओर से खेलते नजर आएंगे।

कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने तोड़ी बोली की सीमा

सैमसन को खरीदने के लिए कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने अपने 50 लाख रुपये के कुल पर्स का आधे से ज्यादा हिस्सा सिर्फ उन पर खर्च कर दिया। ऑक्शन की शुरुआत में सैमसन की बेस प्राइस 5 लाख रुपये थी, जिस पर पहले त्रिशूर टाइटन्स ने 20 लाख की बोली लगाई। लेकिन कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने अचानक बोली को बढ़ाकर 26.80 लाख रुपये कर दिया और उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बना लिया। गौरतलब है कि 2024 में खेले गए पहले सीजन में सैमसन लीग के ब्रांड एंबेसडर थे, लेकिन इस बार वह बतौर खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।

टी20 में सैमसन का शानदार रिकॉर्ड

संजू सैमसन टी20 क्रिकेट में एक आक्रामक ओपनर के रूप में पहचाने जाते हैं। वे आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान भी हैं। उनके टी20 करियर की बात करें तो सैमसन अब तक 304 मुकाबलों में 7629 रन बना चुके हैं।

औसत: 29.68
स्ट्राइक रेट: 137.01
शतक: 6
अर्धशतक: 48

उनके इस रिकॉर्ड से स्पष्ट है कि वे किसी भी टीम के लिए एक मैच विनर साबित हो सकते हैं।

केरल क्रिकेट लीग का बढ़ता प्रभाव

केरल क्रिकेट लीग का दूसरा सीजन पहले से ज्यादा भव्य और प्रतिस्पर्धात्मक नजर आ रहा है। सैमसन जैसे अंतरराष्ट्रीय स्टार का इसमें सक्रिय भागीदारी लेना लीग की लोकप्रियता और स्तर को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें