Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में 150 फुट गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत, दो साल की बच्ची घायल

July 6, 2025

हिमाचल में 150 फुट गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत, दो साल की बच्ची घायल

हमीरपुर (हिप्र): हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के एक गांव में 150 फुट गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई और दो साल की एक बच्ची घायल हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सुजानपुर क्षेत्र के आंसला गांव में यह हादसा उस दौरान हुआ जब दोनों एक मोटरसाइकिल से जा रहे थे। लड़की के पिता मनसुख कुमार दोपहिया वाहन चला रहे थे और पहाड़ी तथा फिसलन भरे रास्ते से जा रहे थे। शनिवार सुबह दोनों को खाई में पाया गया।

उसने बताया कि इस हादसे में बच्ची की जान तो बच गई, लेकिन उसे कुछ चोट पहुंची है, वहीं मनसुख कुमार की मौत हो गई है।

पुलिस के अनुसार, मनसुख और उनके मित्र कंचन कुमार तथा कंचन की दो वर्षीय बेटी बाइक पर जा रहे थे। कंचन ने मनसुख से कुछ दूर पैदल चलने और आगे मिलने के लिए कहा, क्योंकि रास्ता चढ़ाई वाला और फिसलन भरा था।

पुलिस ने बताया कि जब मनसुख और बच्ची काफी देर तक निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचे तो कंचन ने उनकी तलाश शुरू की और बाद में अपने गांव के लोगों और पुलिस को सूचित किया।

रात नौ बजे पुलिस और होमगार्ड मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान शुरू किया गया और अगले दिन मनसुख का शव और बच्ची खाई में मिली। बच्ची को सुजानपुर ले जाया गया और फिर हमीरपुर जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

उसने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और अधिकारी घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :- CBSE 10th Result 2026: मिडिल ईस्ट के CBSE छात्रों के लिए राहत: नई रिजल्ट स्कीम हुई जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें