Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड महिला टीम का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

July 8, 2025

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड महिला टीम का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

खेल डेस्क: भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज की शुरुआत 16 जुलाई से होगी और इसके मुकाबले साउथैम्प्टन, लॉर्ड्स, और चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले जाएंगे।

वनडे सीरीज का शेड्यूल:

पहला मैच- 16 जुलाई (साउथैम्प्टन)
दूसरा मैच- 19 जुलाई (लॉर्ड्स)
तीसरा मैच- 22 जुलाई (चेस्टर-ले-स्ट्रीट)

टी20 सीरीज में भारत की बढ़त

इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है। भारत ने शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त ली थी, जबकि इंग्लैंड ने तीसरा मैच जीतकर वापसी की। अब चौथा मैच 9 जुलाई और पांचवां मैच 12 जुलाई को खेला जाएगा।

वनडे टीम में वापसी और बदलाव

सोफी एक्लेस्टोन की वनडे टीम में वापसी हुई है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली सीरीज नहीं खेली थी। माइया बाउशियर को टी20 टीम में नेट साइवर-ब्रंट की जगह शामिल किया गया था, अब उन्हें वनडे टीम में भी जगह मिल गई है। नेट साइवर-ब्रंट, जो कमर की चोट के कारण टी20 सीरीज के आखिरी तीन मैचों से बाहर हैं, वनडे सीरीज से पहले फिट हो सकती हैं।

 

इंग्लैंड की 15 सदस्यीय महिला वनडे टीम:

1. नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान)
2. एम अर्लट
3. सोफिया डंकले
4. एम्मा लैम्ब
5. टैमी ब्यूमोंट (विकेटकीपर)
6. एमी जोन्स (विकेटकीपर)
7. माइया बाउशियर
8. एलिस कैप्सी
9. केट क्रॉस
10. एलिस डेविडसन रिचर्ड्स
11. चार्ली डीन
12. सोफी एक्लेस्टोन
13. लॉरेन फाइलर
14. लिन्सी स्मिथ
15. लॉरेन बेल

यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इससे महिला क्रिकेट में प्रतिस्पर्धा और रोमांच बढ़ेगा। भारतीय टीम फिलहाल शानदार फॉर्म में है और वनडे सीरीज में भी वह अपना दबदबा कायम रखना चाहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें