Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की भाभी अमृतसर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, लुक आउट सकरुलर था जारी

July 9, 2025

कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की भाभी अमृतसर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, लुक आउट सकरुलर था जारी

अमृतसर: पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की भाभी लवजीत कौर को सोमवार देर रात अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार लवजीत कौर ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी। उसके खिलाफ जारी लुक आउट सकरुलर (एलओसी) के चलते उसे एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया गया। लवजीत कौर को बटाला में मारे गए गैंगस्टर गोरा बरियार की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लवजीत कौर की पत्नी मनदीप सिंह के खिलाफ 26 मई 2025 को पुलिस स्टेशन घुमान बटाला में एफआईआर नंबर 89 के तहत गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने इस मामले में लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया था, ताकि आरोपी देश छोड़कर न भाग सके। लवजीत हाल ही में जग्गू भगवानपुरिया की मां की हत्या के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारत आई थी। सुरक्षा एजैंसियों ने लवजीत कौर से रातभर पूछताछ की और फिर उसे बटाला पुलिस को सौंप दिया। बटाला पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : गले में फंसा रसगुल्ला और रूक गईं सांसे… शादी में खाना खा रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें