
सोनीपत में निजी स्कूल की छात्रा के साथ रेप करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामला सदर थाना क्षेत्र के निजी स्कूल का है। छात्रा ने रेप का आरोप स्कूल लेने और छोड़ने आने वाली बस के चालक पर लगाया है।
छात्रा की दादी ने थाने में शिकायत देते हुए बताया कि उसकी पोती निजी स्कूल की छात्रा है। स्कूल आने और जाने के लिए वह बस का प्रयोग करती है। बस स्कूल की तरफ से ही लगाई गई है।
दादी ने बताया कि उसे उसकी पोती ने बस चालक द्वारा उसके साथ किए गए गलत काम के बारे में बताया, साथ ही यह भी की बस चालक ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। बस चालक ने उसकी पोती के साथ बस में ही बलात्कार किया।
शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। छात्रा का भी मेडिकल करवाया गया है। आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।