
इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने का दावा कई बार कर चुके हैं। हालांकि भारत सरकार उनके दावे को सिरे से खारिज कर चुकी है। भारत का साफ कहना है कि संघर्ष विराम रोकने के लिए पहल भारत की ओर से की गई थी। इसके बाद भी अमेरिकी राष्ट्रपति कई दफा भारत-पाक संघर्ष रुकवाने का दावा करते रहे हैं।
अब उनके समर्थन में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो उतर आए हैं। रुबियो का कहना है कि ट्रंप की वजह से ही भारत और पाकिस्तान ने युद्ध रोका। मंगलवार को व्हाइट हाउस में ट्रंप की मौजूदगी में रुबियो ने इसको लेकर बात रखी। उन्होंने कहा कि मैं यहां आपकी उपलब्धियों की लिस्ट देख रहा हूं।
आपने ही भारत-पाक के बीच युद्ध खत्म करवाया। इसके अलावा रवांडा और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के बीच पीस एग्रीमेंट करवाया। 12 दिवसीय ऐसे युद्ध को समाप्त करवाने का काम सिर्फ अमेरिका ही कर सकता है।
After Donald Trump. Now Rubio saying They stopped war between India and Pakistan.
Andh Bhakts were saying Trump was lunatic don’t believe him.
Now Rubio is saying the same.
Will Modi has the guts to call out Trump and Rubiopic.twitter.com/zHTvR3qXte
— 👑Che_Krishna🇮🇳💛❤️ (@CheKrishnaCk_) July 9, 2025
रुबियो यहीं नहीं रुके, उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच समझौता होगा। सीरिया और लेबनान में भी बदलाव की संभावना है। यही आपके नेतृत्व की क्षमता है। इससे एक दिन पहले ट्रंप ने फिर दावा किया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच उन्होंने संघर्ष को रुकवाया था।
इस दौरान उनके साथ इजरायल के पीएम बेजामिन नेतन्याहू भी मौजूद थे। रात्रिभोज से पहले दोनों पक्ष मीडिया से बात कर रहे थे। ट्रंप ने कहा था कि हमने सर्बिया, भारत, पाकिस्तान, रवांडा, कांगो और कोसोवो जैसे देशों के साथ काम किया है। पिछले 3 हफ्ते में कई लड़ाइयों को रोका है।
रुबियो ने कहा कि उनके हिसाब से सबसे बड़ी लड़ाई भारत-पाक की थी। हम भारत और पाकिस्तान के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हमने दोनों देशों से कहा था कि अगर आप लड़ेंगे तो हम आपसे व्यापार नहीं करेंगे। आप दोनों एटमी पावर हैं और युद्ध को रोक देना चाहिए।
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस का बयान भी राष्ट्रपति ट्रंप और मार्को रुबियो की टिप्पणी के बाद आया है। उन्होंने कहा कि आपकी टिप्पणियों से बहुत कुछ बयां हो जाता है। हर किसी को आज दुनिया के हालातों पर राय रखने की आजादी है।