
रोहतक में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गईं मामला अर्बन स्टेट थाना क्षेत्र में बायपास रोड का है। जहां स्कूटी सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। स्कूटी पर दो लोग सवार थे। जिसमें से एक की मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसका पीजीआई में उपचार किया जा रहा है।
मृतक की पहचान गांव खेड़ी साध निवासी 27 वर्षीय रिंकू पुत्र अजीत सिंह के रूप में हुई है। रिंकू इकलौता बेटा था,जिसकी एक बहन भी है। मृतक विवाहित था। इस विवाह से युवक की दो साल के बेटी है। रिंकू अपने काका के बेटे के साथ स्कूटी पर सवार हो गया था।
स्कूटी में टक्कर लगने से रिंकू वही सड़क पर गिर पड़ा और उसका दोस्त उछल कर दूर जा गिरा। तेज रफ्तार ट्रक रिंकू के ऊपर से गुजर गया। ट्रक के टायर रिंकू के सिर को कुचलते हुए निकल गया। जिससे रिंकू का सिर धड़ से अलग हो गया और मौके कर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पेटमार्टम के लिए अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक का दोस्त उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...