Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather Update: पंजाब में मानसून ने पकड़ी रफ्तार…. कई जिलों में भारी बारिश और आंधी के आसार,जानें मौसम का हाल

July 10, 2025

Punjab Weather Update: पंजाब में मानसून ने पकड़ी रफ्तार…. कई जिलों में भारी बारिश और आंधी के आसार,जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update : पंजाब और केंद्र शासित चंडीगढ़ में मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है और पिछले दो दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी पंजाब के कई जिलों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, चंडीगढ़ में भी मौसम ने करवट ली और शहर में सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई।

तापमान में आई गिरावट, मौसम हुआ सुहावना

बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पंजाब में अधिकतम तापमान औसतन 1.5 डिग्री सेल्सियस कम हुआ, जिससे यह सामान्य से 3 डिग्री नीचे चला गया। बठिंडा का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य के आसपास बना रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस होशियारपुर में दर्ज किया गया।

बारिश के आंकड़े

फतेहगढ़ साहिब : 17.5 मिमी
पटियाला : 1.2 मिमी
लुधियाना : 1.2 मिमी
अमृतसर : 1.6 मिमी

इसके अलावा अमृतसर में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री, लुधियाना में 32.2 डिग्री, पटियाला में 34.6 डिग्री, पठानकोट में 32.0 डिग्री, फाजिल्का में 35.1 डिग्री और फिरोजपुर में 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में मौसम का हाल

बुधवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हल्की बारिश के बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार 1.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश के बावजूद वातावरण ठंडा और सुहावना बना रहा।

सीजन में सामान्य से 48% ज्यादा बारिश

इस वर्ष एक जून से अब तक चंडीगढ़ में 322.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 48.2 प्रतिशत ज्यादा है। यह दर्शाता है कि इस बार मानसून सामान्य से अधिक सक्रिय है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी भारी बारिश का अनुमान जताया है। अनुमानित अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

तेज बारिश और संभावित जलभराव को देखते हुए नगर निगम और प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट पर रखा है। खासतौर पर निचले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को तैयार रखा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें