Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Earthquake : भूकंप के झटकों से हिली धरती… मचा हड़कंप, जानिए कितनी रही तीव्रता

July 10, 2025

Earthquake : भूकंप के झटकों से हिली धरती… मचा हड़कंप, जानिए कितनी रही तीव्रता

Today Earthquake : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर और पंजाब सहित कई राज्यों में एक बार फिर सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिससे लोगों में भारी दहशत फैल गई। वहीं लोग डर और घबराहट में अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। बता दें कि अभी तक किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन झटकों की तीव्रता और समय को लेकर भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से जानकारी दी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप सुबह 09 बजकर 04 मिनट 50 सेकंड पर आया वहीं इन झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई है।

इन इलाकों में महसूस हुए झटके

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में 28.63 उत्तरी अक्षांश और 76.68 पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई है। आपको बता दें कि भूकंप के झटके दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई इलाके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से घबराकर लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

लोगों में दहशत

भूकंप के झटकों के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोगों ने ट्वीट कर झटकों की तीव्रता और स्थान साझा किया। भूकंप के चलते ऑफिस, स्कूल और रिहायशी इलाकों में हलचल का माहौल बन गया।

प्रशासन सतर्क, फिलहाल कोई नुकसान नहीं

अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह सतर्क हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें