
Ownership Cards Distributed to 119 Property Owners : अमृतसर। पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु के गांव रख देवीदासपुर (अमरकोट) में ‘मेरा घर-मेरा मान’ योजना के तहत लाल डोरे के अंतर्गत आने वाली संपत्तियों के 119 मालिकों को स्वामित्व कार्ड वितरित किए।
उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को उनकी संपत्तियों के स्वामित्व संबंधी दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध करवाना और रिकॉर्ड को व्यवस्थित करना है। मंत्री के अनुसार, स्वामित्व कार्ड में संपत्ति की पहचान, अक्षांश-देशांतर, ढका हुआ और खुला क्षेत्रफल, निर्माणाधीन क्षेत्रफल तथा सर्वेक्षण इकाई का नक्शा जैसी जानकारियां दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि दस्तावेजी स्पष्टता से संपत्ति के अधिकारों से जुड़े विवादों को कम करने में मदद मिलेगी। कार्ड प्राप्त करने वाले ग्रामीणों ने इस पहल के लिए पंजाब सरकार और प्रशासन का आभार जताया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लाल डोरे के अंतर्गत आने वाली संपत्तियों के मालिकों को स्वामित्व संबंधी दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध करवाने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि पहले संपत्तियों के स्वामित्व दस्तावेजों की कमी के कारण लोगों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। स्वामित्व कार्ड संपत्ति के अधिकारों की पहचान स्पष्ट करने और स्वामित्व संबंधी रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने में सहायक होंगे। उन्होंने बताया कि स्वामित्व कार्ड में संपत्ति की सही पहचान और विवरण दर्ज किए गए हैं। इसमें देशांतर और अक्षांश, ढका हुआ क्षेत्रफल, निर्माणाधीन क्षेत्रफल, खुला क्षेत्रफल और सर्वेक्षण इकाई का नक्शा आदि शामिल हैं। इन विवरणों से संपत्ति की स्थिति और क्षेत्रफल संबंधी जानकारी को स्पष्ट रूप से दर्ज करने में सहायता मिलेगी।
स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि संपत्ति के स्वामित्व संबंधी दस्तावेजी स्पष्टता न होने के कारण कई बार परिवारों को स्वामित्व अधिकारों से संबंधित विवादों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि स्वामित्व कार्ड संपत्ति के अधिकारों संबंधी दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध करवाने के साथ-साथ ऐसी समस्याओं को कम करने में भी सहायक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर स्वामित्व कार्ड प्राप्त करने वाले गांव रख देवीदासपुर (अमरकोट) के निवासियों ने संपत्ति के स्वामित्व संबंधी दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध करवाने के लिए पंजाब सरकार और प्रशासन का धन्यवाद किया।