
पानीपत में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। सुबह काम पर जाते हुए युवक पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में युवक की मौके कर ही मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुन मां को दिल का दौरा पड़ गया, और उसकी भी मौके कर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान मूलरूप से पानीपत के गांव निवासी 22 वर्षीय यश के रूप में हुई है। यश की 2 बहने है, जिनका विवाह हो रखा है। घर पर माता–पिता रहते है। यश 12 वीं के बाद उत्तराखण्ड के गांव भनार में पोस्टमैन के तौर पर नौकरी कर रहा था।
8 जुलाई को यश साइकल पर सवार हो गांव में डाक बांटने के लिए निकला था। लेकिन रास्ते में उसे भालू दिखा गया। डर कर वह साइकिल समेत नीचे गिर पड़ा। इस दौरान भालू ने उस पर हमला बोल दिया और यश की मौके पर ही मौत हो गई।
यश की खबर पर परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही मां नीलम देवी को दिल का दौरा पड़ गया और उसकी भी मौत हो गई। 50 वर्षीय नीलम देवी की पहले से ही तबियत खराब चल रही थी। इसी बीच इतनी दुखद खबर सुन कर महिला को दिल का दौरा पड़ गया।