Murder in Gurugram : हरियाणा के गुरुग्राम शहर में गुरुवार को एक अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी की घर में ही गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप खुद राधिका यादव के पिता पर लगा है। शुरुआती जांच में पारिवारिक मतभेद और बेटी की सोशल मीडिया पर सक्रियता को विवाद की जड़ बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित सुशांत लोक फेस-2 की है। दोपहर के समय जब घर में केवल राधिका और उनके पिता मौजूद थे, तभी अचानक तीन गोलियों की आवाज से इलाका दहल उठा। पड़ोसियों ने शोर सुनकर जब मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला तो देखा कि राधिका खून से लथपथ फर्श पर पड़ी है और पास में उनके पिता बैठ हुए हैं। आनन-फानन में राधिका को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मौके से एक रिवॉल्वर जब्त की है और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि राधिका के सोशल मीडिया पर रील्स और पोस्ट्स को लेकर पिता लंबे समय से नाराज थे। कई बार उन्होंने बेटी को ऐसा न करने की चेतावनी भी दी थी। पुलिस हालांकि अब भी इस घटना के पीछे की असली वजह को लेकर सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
राधिका यादव एक पेशेवर टेनिस खिलाड़ी थीं, जिन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई थी। इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) और वुमेन्स टेनिस एसोसिएशन (WTA) के कई टूर्नामेंट्स में उन्होंने भाग लिया था। हाल ही में वह जून 2024 में ट्यूनीशिया में आयोजित W15 टूर्नामेंट में भी उतरी थीं। इसके अलावा उनका मुकाबला ताइवान, श्रीलंका और यूक्रेन की खिलाड़ियों से भी हो चुका है। उनकी ITF रैंकिंग 1600 के करीब रही थी, जो किसी भी भारतीय उभरती खिलाड़ी के लिए उपलब्धि मानी जाती है। राधिका केवल खिलाड़ी ही नहीं, एक कोच भी थीं। उन्होंने गुरुग्राम में एक निजी टेनिस अकादमी शुरू की थी, जहां वह दर्जनों बच्चों को प्रशिक्षित कर रही थीं।
ये भी पढ़ें :- हाई BP को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, अपनाएं ये 5 आसान उपाय
मेष: दिन शुभ रहेगा...