Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

गड्ढे में गिरी बच्चों से भरी स्कूली बस, सामने से आ रही रोडवेज बस को बचाने के चक्कर में हादसा

July 14, 2025

गड्ढे में गिरी बच्चों से भरी स्कूली बस, सामने से आ रही रोडवेज बस को बचाने के चक्कर में हादसा

हिसार में स्कूली बस के गड्ढे में गिरने से हादसा हो गया। बस सूर्य स्कूल की थी, जोकि आदमपुर खंड के सदलपुर में स्थित है। रास्ते में सामने से आ रही बस को बचाने के चलते हादसा हुआ। हालांकि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही बच्चों को बस से निकल लिया गया था।

सूर्य स्कूल के बस चालक कृष्ण ने बताया कि सोमवार सुबह वह स्कूल बस में बच्चों को बिठा कर स्कूल जा रहा था। इसी दौरान सामने से एक रोडवेज बस आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में कृष्ण ने बस को सड़क से नीचे उतार लिया।

इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। हालांकि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर बस में बैठे बच्चों को बाहर निकल लिया। इसके अलावा डायल 112 पर सूचना मिलते ही आदपुर थाना पुलिस भी मौके।पर पहुंच गई।

गनीमत है कि हादसे में बच्चों को कोई चोट नहीं आई है। सभी बच्चे सुरक्षित है। हादसे की सूचना मिलते ही स्कूल स्टाफ और परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। हालांकि चालक कृष्ण का फोन बंद आ रहा है। मामले को लेकर स्कूल प्रशासन भी कोई जवाब नहीं दे रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें