पंजाब डेस्क: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया के घर पर एक बार फिर से विजिलेंस टीम द्वारा छापेमारी की गई है। पंजाब के अमृतसर स्थित मजीठिया के घर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने मजीठिया के घर जाने वाले सभी रास्तों को पूरी तरह से बंद कर दिया है, और भारी बेरिकेडिंग की गई है। इसके अलावा, आसपास के इलाकों में पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके।
-अन्य संपत्तियों पर भी रेड जारी
सिर्फ मजीठिया के घर ही नहीं, बल्कि उनकी चंडीगढ़ और दिल्ली स्थित संपत्तियों पर भी रेड की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है। मजीठिया पर कई आरोप पहले भी लगे हैं, जिसमें अवैध खनन और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...