
हिसार में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामला हांसी–जिंद रोड पर शेखपुरा गांव के पास का है। जहां किसी अज्ञात वाहन से टकरा कर बाइक सवार व्यक्ति ड्यूटी पर जाते समय घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान जिंद के सफीदों निवासी 37 वर्षीय महावीर के रूप में हुई है। महावीर निजी स्कूल में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी करता है। उसके दो बच्चे है। महावीर पहले भी हादसे का शिकार हुआ था। जिसमें उसके हाथ में चोट आई थी। राहगीरों द्वारा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने हादसे का जायजा लिया। घायल को एम्बुलेंस की मदद से हिसार के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया।जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिए गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...