Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिद्धारमैया का हुआ निधन… Meta के गलत ट्रांसलेशन पर भड़के कर्नाटक के CM

July 18, 2025

सिद्धारमैया का हुआ निधन… Meta के गलत ट्रांसलेशन पर भड़के कर्नाटक के CM

Karnataka CM Siddaramaiah : यूं तो Meta से बहुत बार गलतियां हुई है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है, लेकिन इस बार Meta ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के निधन की खबर फैला दी। ऐसा तब हुए जब ऑटो ट्रांसलेशन की वजह से मूल रूप से कन्नड़ में लिखी गई यह पोस्ट, दिग्गज अभिनेत्री बी. सरोज देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए लिखी गई थी, लेकिन इसका अंग्रेजी में गलत अनुवाद हो गया। गलत अनुवाद में लिखा है, “मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का कल निधन हो गया। बहुभाषी स्टार, वरिष्ठ अभिनेत्री बी. ने सरोज देवी के पार्थिव शरीर के दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।” मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गलत अनुवादित पोस्ट पर ध्यान दिया और मेटा से कन्नड़ में स्वतः अनुवाद बंद करने को कहा।

उपयोगकर्ताओं को गुमराह कर रहा Meta
सिद्धारमैया ने X पर एक पोस्ट में लिखा, “मेटा प्लेटफ़ॉर्म पर कन्नड़ सामग्री का गलत स्वतः अनुवाद तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहा है और उपयोगकर्ताओं को गुमराह कर रहा है। आधिकारिक संचार के मामले में यह विशेष रूप से खतरनाक है। मेरे मीडिया सलाहकार, केवी प्रभाकर ने मेटा को औपचारिक रूप से पत्र लिखकर तत्काल सुधार का आग्रह किया है।”

ज़िम्मेदारी से काम करें सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म
उन्होंने आगे कहा, “सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म को ज़िम्मेदारी से काम करना चाहिए। मैं नागरिकों को सावधान करता हूं कि दिखाए गए अनुवाद अक्सर गलत होते हैं। तकनीकी दिग्गजों की इस तरह की लापरवाही जनता की समझ और विश्वास को नुकसान पंहुचा सकती है।”

गुणवत्ता और प्रासंगिक सटीकता बढ़ाने का अनुरोध
बाद में मेटा ने अपना रुख बदला और गलती सुधार ली। मेटा के अपने मीडिया सलाहकार द्वारा लिखे गए एक पत्र में, सिद्धारमैया ने मेटा से कन्नड़ भाषा के विशेषज्ञों के साथ मिलकर कन्नड़ से अंग्रेजी में अनुवाद की “गुणवत्ता और प्रासंगिक सटीकता बढ़ाने” का अनुरोध किया। इसमें कहा गया है, “हमने चिंता व्यक्त की है कि कन्नड़ से अंग्रेजी में स्वचालित अनुवाद अक्सर गलत होता है और कुछ मामलों में, बेहद भ्रामक भी होता है।”

‘एक स्वचालित अनुवाद’
पत्र में आगे कहा गया है, “इससे एक बड़ा खतरा पैदा होता है, खासकर जब सार्वजनिक संचार, आधिकारिक बयान या मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण संदेशों का गलत अनुवाद किया जाता है… कई लोगों को यह एहसास नहीं हो सकता है कि वे जो पढ़ रहे हैं वह वास्तविक संदेश नहीं बल्कि एक स्वचालित अनुवाद है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें