Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Typhon Missile System: अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च की ये घातक मिसाइल, क्या चीन से बढ़ने वाला है तनाव?

July 18, 2025

Typhon Missile System: अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च की ये घातक मिसाइल, क्या चीन से बढ़ने वाला है तनाव?

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका ने विदेशी धरती पर चीन की टेंशन को बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि अमेरिका के कदम के बाद दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में टैलिसमैन सेबर सैन्य अभ्यास चल रहा है। इसमें भारत और अमेरिकी सेना भी हिस्सा ले रही है। इस अभ्यास के दौरान अमेरिका ने अपने मिड-रेंज कैपेबिलिटी वाले टाइफून मिसाइल सिस्टम का टेस्ट किया है, जिसके बाद चीन की टेंशन बढ़ना लाजिमी है।

इस लाइव फायरिंग टेस्ट की वजह से ड्रैगन असहज नजर आ रहा है। यह पहली बार है जब अमेरिका ने अपनी धरती से बाहर कोई टेस्ट किया हो। हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में दूसरी बार अमेरिका ने अपनी मिसाइल की तैनाती की है। बता दें कि इससे पहले फिलीपींस में अमेरिका इस मिसाइल की तैनाती कर चुका है।

जहाज डुबोने में कारगर है टाइफून

ऑस्ट्रेलिया में चल रहा यह सैन्य अभ्यास काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अभ्यास में कई देश भाग ले रहे हैं। बता दें कि टाइफून जहाज को डुबो देने वाली घातक मिसाइल मानी जाती है। यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पहली बार विदेशी धरती पर अमेरिका ने ऐसी टेस्टिंग की है। इस लाइव टेस्ट को अमेरिका ने सफल करार दिया है।

चीन पहले कर चुका है टेस्ट

इन दिनों चीनी पीपुल्स लिबरेशन नेवी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में आक्रामक रवैया दिखा रही है। इसके चलते माना जा सकता है कि इससे चीन की टेंशन बढ़ सकती है। कुछ दिन पहले चीन ने भी न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को बिना बताए एक लाइव फायर टेस्ट किया था। माना जा रहा है कि चीन की विस्तारवादी सोच अब अपनी समुद्री सीमा से बाहर देखने को भी मिल रही है।

टाइफून की क्या हैं खासियतें?

अमेरिका टाइफून मिसाइल को स्थायी तौर पर तैनात करना चाहता है। इसकी मारक क्षमता भी ठीक है। यह मिसाइल चीन सागर से लेकर चीन के शहरी इलाकों तक हमला करने में कारगर है। पहले इसे फिलीपींस में तैनात किया गया था। अब नया परीक्षण ऑस्ट्रेलिया में किया गया है। यह मिसाइल लोड होने से पहले 16 मिसाइलों का ग्रुप दागने की क्षमता रखी है। इसका निशाना भी अचूक माना जाता है। ये खासियतें ही इस मिसाइल को खास बनाती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें