Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोशल मीडिया पर कांवड़ियों को बदनाम करने के प्रयास किए जा रहे : CM Yogi

July 19, 2025

सोशल मीडिया पर कांवड़ियों को बदनाम करने के प्रयास किए जा रहे : CM Yogi

वाराणसी (उप्र): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर कांवड़ यात्रियों को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें आतंकी एवं उपद्रवी तक कहा जा रहा है। यहां जनजातीय गौरव बिरसा मुंडा पर आधारित राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी कांवड़ यात्र चल रही है जिसमें समाज के श्रमिक वर्ग से लेकर उच्च वर्ग तक का हर व्यक्ति इस अभियान से जुड़ा हुआ है।

यह एकता का अद्भुत संगम है जहां किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं है और सभी भक्ति भाव से चलते हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये वही लोग हैं जिन्होंने जनजातीय समुदाय को भारत से अलग करने का प्रयास किया, उन्हें भड़काने का काम किया है तथा उन्हें भारत के खिलाफ संघर्ष करने के लिए उकसाने का हर स्तर पर षड़यंत्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वही समुदाय है जो भारत की आस्था का सदैव अपमान करता है और यही लोग सोशल मीडिया मंच पर फर्जी अकाउंट बनाकर जातीय संघर्ष की स्थिति पैदा करना चाहते हैं।

ये भी पढ़े- Vaibhav Suryavanshi की बैटिंग में किस्मत का योगदान, इस पूर्व क्रिकेटर ने IPL 2026 से पहले चेताया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें