भारत, नेपाल, बांग्लादेश, कंबोडिया और मंगोलिया आदि देशों के 20 से अधिक राजनयिकों, मीडिया कर्मियों, इंटरनेट सेलिब्रिटियों ने हाल में चीन के शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश में साक्षात्कार किया।
विदेशी पत्रकारों ने चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के अधीनस्थ सीजीटीएन के संवाददाताओं के साथ ल्हासा, शिकाजे, न्यिंगची और आली आदि शहर और प्रिफेक्चर जाकर बर्फीले पठार में आधुनिकीकरण का अनुभव किया और रिपोर्टों में उनकी नजर में आधुनिक शीत्सांग का परिचय दिया।
ल्हासा से शिकाजे जाने वाले फुशिंग ईएमयू ट्रेन पर हिंदी खबर के महाप्रबंधक और प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल ने खुशी से ट्रेन अटेंडेंटों के साथ गायन और नृत्य किया। उन्होंने कहा कि चीन तेजी से विकसित हो रहा है। नवाचार बढ़ाने से चीन में बड़ी संख्या में उच्च तकनीकी उपलब्धियां सामने आईं। विभिन्न देश चीन से सीख रहे हैं।
विदेशी पत्रकारों ने तिब्बती औषधि कारखाने, ताशिलहुनपो मठ, तिब्बती बौद्ध अकादमी और आली प्रिफेक्चर में कैलाश पर्वत का दौरान भी किया। अतुल ने अपने कार्यक्रम में कहा कि शीत्सांग के रेगिस्तान में बहुत सारे पेड़ लगाए गए हैं। यह अविश्वसनीय है। चीन पर्यावरण संरक्षण पर बड़ा ध्यान देता है। यह न सिर्फ इस पीढ़ी, बल्कि अगली पीढ़ियों के लिए है। भारत को इसे सीखना चाहिए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...