Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रंजिश के चलते दो गुटों में मारपीट, युवक की डंडों से पीट–पीट कर हत्या

July 20, 2025

रंजिश के चलते दो गुटों में मारपीट, युवक की डंडों से पीट–पीट कर हत्या

चरखी दादरी में एक युवक की डंडों से पीट–पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। कुछ युवकों के समूह ने पीड़ित को बुरी तरह पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने युवकों के चंगुल से घायल को बचा कर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी दी हो चुकी थी। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

मामला बाल्मीकि बस्ती का है। जहां दो गुटों में काफी लंबे समय से रंजिश चल रही थी। रंजिश के चलते ही दो युवक नीरज और साहिल के बीच मारपीट में साहिल की मौत हो गई। घटना में जब आईं–10 कार में सवार हो नीरज बाल्मीकि बस्ती के पास पहुंचा था। इसी दौरान साहिल भी अपनी स्विफ्ट में सवार हो घटनास्थल।पर पहुंच गया।

साहिल स्विफ्ट कार में अन्य तीन युवकों के साथ था। जिसने नीरज को सामने देख उसे कार से टक्कर मारने की सोची। स्विफ्ट कार से आई–10 को टक्कर मारते ही स्विफ्ट पलट गई। इस दौरान नीरज ने मौके का फायदा उठाया और साहिल को काट से घसीट कर बाहर निकल।कर पीटने लगा।

साहिल के दोस्तों ने नीरज पर फायरिंग भी की। जिसमें नीरज बच गया, लेकिन लोगों को आता देख साहिल के तीनों दोस्त मौके से भाग गए। नीरज बेरहमी से साहिल को पीटता रहा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों में से किसी ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिटी थान पुलिस मौके पर पहुंची। और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

सिविल अस्पताल से साहिल को पीजीआई के लिए रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान साहिल ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया है। मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें