Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

ली छ्यांग ने यालुजांगबो नदी पर पनबिजली घर निर्माण की शुरुआत रस्म में भाग लिया

July 20, 2025

ली छ्यांग ने यालुजांगबो नदी पर पनबिजली घर निर्माण की शुरुआत रस्म में भाग लिया

यालुजांगबो नदी के निचले भाग के पनबिजली घर निर्माण की शुरुआत रस्म 19 जुलाई को शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के लिनची शहर में आयोजित हुई। चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने इसमें भाग लेकर इस महान परियोजना की शुरुआत की घोषणा की।

निर्माण की शुरुआत रस्म लिनची शहर के मिलिन पनबिजली घर के बाँध के स्थल पर आयोजित हुई। ली छ्यांग द्वारा इस पनबिजली घर के निर्माण की शुरुआत की घोषणा के साथ इस परियोजना का निर्माण औपचारिक रूप से शुरू हुआ।

केंद्रीय सरकार के सम्बंधित विभागों और केंद्रीय उद्यमों के प्रमुख, इस परियोजना की विशेषज्ञ सलाह मशविरे परिषद के सदस्य, परियोजना निर्माण कंपनियों तथा स्थानीय जन प्रतिनिधि इस रस्म में उपस्थित हुए।

परिचय के अनुसार इस परियोजना में पाँच सीढ़ीनुमा बिजली घरों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें निवेश की रकम 12 खरब युवान होगी। इस परियोजना से पैदा होने वाली बिजली शीत्सांग की स्थानीय मांग का ख्याल रखने के साथ मुख्य तौर पर बाहरी इलाकों में पहुंचायी जाएगी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप , पेइचिंग)    

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें