
चंडीगढ़: हरियाणा के नए राज्यपाल असीम घोष आज राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। बता दें कि आज चंडीगढ़ स्थित राजभवन में असीम घोष का शपथ समारोह आयोजित किया जायेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई प्रमुख नेता इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
चंडीगढ़ के राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह
जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आज चंडीगढ़ के राजभवन में दोपहर 1 बजे किया जायेगा। जहां असीम घोष को हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट के एक वरिष्ठ न्यायाधीश राज्यपाल पद की शपथ दिलाएंगे।