Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Dhamaal 4’ का तीसरी बार धमाका: Ajay Devgan और Ravi Kishan की जोड़ी फिर लगाएगी कॉमेडी का तड़का

July 21, 2025

‘Dhamaal 4’ का तीसरी बार धमाका: Ajay Devgan और Ravi Kishan की जोड़ी फिर लगाएगी कॉमेडी का तड़का

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड की कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘धमाल’ एक बार फिर पर्दे पर लौटने को तैयार है, लेकिन इस बार मज़ा दोगुना होने वाला है क्योंकि धमाल 4 में अजय देवगन के साथ रवि किशन की वापसी तय मानी जा रही है। यह तीसरी बार होगा जब ये दो दमदार सितारे बड़े पर्दे पर एक साथ नज़र आएंगे।

रवि किशन, जिनका करियर इन दिनों शानदार ऊंचाइयों पर है, हाल ही में ‘सिंघम अगेन’ में अपने प्रभावशाली किरदार से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। अजय देवगन के साथ उनकी पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी इस फिल्म में खूब सराही गई। इसके बाद दोनों ‘सन ऑफ सरदार 2’ में भी साथ दिखेंगे, जिसमें रवि किशन पहली बार एक सरदार के अवतार में नज़र आएंगे वो भी पूरे हास्य अंदाज़ में!

अब इस ब्लॉकबस्टर जोड़ी की तीसरी फिल्म ‘धमाल 4’ बनने जा रही है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर है। कॉमेडी, कैरेक्टर क्रेज़ और बेमिसाल केमिस्ट्री इन तीनों का कॉम्बिनेशन एक बार फिर दर्शकों को हंसी के झटकों से भरने वाला है।

हाल ही में अजय देवगन और रवि किशन, कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में साथ दिखाई दिए, जहां उन्होंने इस प्रोजेक्ट की पुष्टि की। शो पर दोनों की जबरदस्त ट्यूनिंग और मज़ेदार बातचीत ने साफ कर दिया कि धमाल 4 सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव बनने वाली है।

रवि किशन, जिनकी एनर्जी, देसी चार्म और संवाद अदायगी में हास्य का खास पुट होता है, ‘धमाल 4’ की दुनिया में ताज़गी और पागलपन का नया रंग जोड़ने वाले हैं। वहीं अजय देवगन का टफ-गाय से कॉमिक ज़ोन में ट्रांज़िशन एक बार फिर देखने लायक होगा।

इस तिकड़ी – सिंघम अगेन, सन ऑफ सरदार 2, और अब धमाल 4 के साथ रवि किशन और अजय देवगन की जोड़ी न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है, बल्कि एक नई कॉमिक जोड़ी के रूप में इंडस्ट्री में अपनी पहचान और भी पक्की करती नज़र आ रही है।

अब देखना ये होगा कि धमाल 4 में इस बार कौन-कौन से सितारे साथ आते हैं, लेकिन एक बात तो तय है अजय और रवि की जोड़ी से हंसी का फुल ऑन तड़का लगने ही वाला है!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें