Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

आधुनिक जन शहर के निर्माण पर जोर दे रहा चीन

July 21, 2025

आधुनिक जन शहर के निर्माण पर जोर दे रहा चीन

हाल ही में चीन ने शहर के निर्माण कार्य पर सर्वोच्च स्तरीय सम्मलेन आयोजित किया। इस सम्मेलन पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने आधुनिक जन शहर की अवधारणा पेश की। इस अवधारणा का केंद्र मानव को शहर के विकास के केंद्र में रखना है यानी शहर जन सेवा करता है और शहरी निर्माण जनता पर निर्भर है।

ध्यान रहे इतिहास में चीन ने कई बार शहरी कार्य सम्मेलन आयोजित किया है। हर एक बार ऐसा सम्मेलन चीन के शहरी निर्माण का नये दौर में प्रवेश करने के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इस साल के सम्मेलन में यह माना गया है कि चीन का शहरीकरण तेज़ वृद्धि के चरण से स्थिर विकास के चरण में बदल रहा है और शहरी विकास को पैमाने के विस्तार से गुणवत्ता की उन्नति की ओर चलनी चाहिए। इसके लिए इस सम्मेलन में आधुनिक जन शहर का लक्ष्य निर्धारित किया गया। आधुनिक जन शहर की विशेषताएं सृजन, रहने का अनुकूलन, सुंदरता, लचीलापन, सभ्यता पर आधारित होना चाहिए।

इस सम्मलेन में कहा गया कि अब शहर का पैमाना और शहर की संख्या बढ़ाने के बजाये शहर का बेहतर प्रबंधन करना चाहिए। शहर के अपडेट और शहरों के समूह के समायोजन के माध्यम से बड़े शहर की समस्याएं दूर की जाएंगी और मकानों के जीर्णोद्धार तथा विभिन्न पाइप लाइनों के बदलाव से पुराने रिहाइशी कॉलोनियों की गुणवत्ता उन्नत की जाएगी।

इस सम्मेलन में बड़े शहर, मध्यम व छोटे शहर और काउंटी व कस्बे के ताल-मेल विकास पर बल दिया गया ताकि बड़े व छोटे शहरों के सहयोग से एक स्वस्थ व्यावसायिक पारिस्थितिकी बन जाए। शी चिनफिंग ने कहा कि क्षेत्रीय समन्वित विकास की रणनीति चीनी शहरों के क्लस्टर की गुणवत्ता व कुशलता की उन्नति का स्तंभ है।

उल्लेखनीय बात है कि इस सम्मेलन में शी चिनफिंग ने शहरों में परंपरागत संस्कृति संभालने पर ख़ास जोर लगाया। उन्होंने शहरों के अपडेट में हर शहर की पुरानी सांस्कृतिक जड़ अच्छी तरह सुरक्षित करने की मांग की।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें