
खन्ना: शहर के मालेरकोटला रोड पर गांव जरग के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बारात की गाड़ी की पराली से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलैरो गाड़ी चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मालेरकोटला के गांव भड़ी मानसा से एक बारात चमकौर साहिब गई हुई थी। रात को वापस लौटते समय गांव जरग के समीप सामने से आ रही पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बोलैरो गाड़ी की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलैरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बोलेरो चला रहे विक्की (निवासी भड़ी मानसा) की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों में छह अन्य बाराती शामिल हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य तीन घायलों का इलाज खन्ना के सिविल अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी थी। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदी पराली और सड़क पर रोशनी की कमी हादसे का कारण मानी जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सिविल अस्पताल की डॉक्टर अमरप्रीत ने बताया कि अस्पताल में 7 घायलों को लेकर आए थे। एक की मौत हो चुकी थी। 3 की हालत गंभीर थी।
ये भी पढ़े- अमृतसर पुलिस का सीमा पार तस्करी नेटवर्क पर एक्शन, अवैध हथियारों सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
मेष: दिन शुभ रहेगा...