Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

कासो आप्रेशन के तहत नशा तस्करी के ठिकानों पर दबिश, 7 गिरफ्तार, 10 हिरासत में

July 23, 2025

कासो आप्रेशन के तहत नशा तस्करी के ठिकानों पर दबिश, 7 गिरफ्तार, 10 हिरासत में

खन्ना: पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए सोमवार को खन्ना में बड़े पैमाने पर कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) चलाया। इस आप्रेशन की निगरानी के लिए चंडीगढ़ मुख्यालय से आईजी डा. एस. भूपथी खुद विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने खन्ना पुलिस की टीमों के साथ मिलकर नशा तस्करी के हॉटस्पॉट माने जाने वाले 8 संवेदनशील इलाकों में दबिश दिलवाई। सुबह से शुरू हुआ यह आप्रेशन देर शाम तक चला, जिसमें करीब 40 संदिग्ध घरों की तलाशी ली गई। पुलिस टीमों ने अलग-अलग इलाकों में नाके लगाकर संदिग्ध वाहनों और लोगों की चैकिंग भी की।

इस दौरान पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, नशा तस्करी के 4 नए केस दर्ज कर 7 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। आईजी डा. एस. भूपथी ने कहा कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ पूरी ताकत से अभियान चला रही है। नशे के कारोबार को जड़ से उखाड़ फेंकना हमारी प्राथमिकता है। राज्य को नशा मुक्त बनाए बिना चैन नहीं लिया जाएगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस ऑपरेशन में खन्ना पुलिस की अलग-अलग टीमों के अलावा खुफिया विभाग की टीमों ने भी सहयोग किया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसे सख्त अभियान जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें :- Punjab Weather Today: पंजाब में बारिश और तेज हवाएं, 11 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें