Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

समय के अनुसार जानिए जगदीप धनखड़ के इस्तीफे का पूरा घटनाक्रम, 21 और 22 जुलाई को कितने बजे क्या हुआ? पढ़ें…

July 24, 2025

समय के अनुसार जानिए जगदीप धनखड़ के इस्तीफे का पूरा घटनाक्रम, 21 और 22 जुलाई को कितने बजे क्या हुआ? पढ़ें…

Jagdeep Dhankhar resignation : देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा देकर सभी को हैरान कर दिया। उनका इस्तीफा तो सोमवार को ही आ गया था लेकिन ये मुद्दा राजनितिक गलियारों में अभी तक चर्चा का विषय बना हुआ है। इस्तीफे के पीछे का कारण उन्होंने अपना खराब स्वास्थ्य बताया है। हालांकि इसके पीछे के किए कारण और बातों पर सभी के अलग-अलग मत है। राज्यसभा की पहले दिन की कार्यवाही पर पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपति ने सदन से जानें के बाद अपना इस्तीफा दे दिया। रात 9:25 पर उप राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से उनके इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर दी गई। सुबह 11 बजे से रात 9:25 तक आखिर ऐसा क्या हुआ जिससे उन्होंने अचानक इस्तीफ़ा दे दिया। जानिए पूरा घटनाक्रम समय के साथ …

21 जुलाई 2025 (सोमवार)

सुबह 11.00 बजे: राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले सभापति जगदीप धनखड़ सदन में पहुंचे।

सुबह 11.16 बजे: सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सबसे पहले जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा के विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद उच्च सदन के दिवंगत सांसदों को श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात पहलगाम हमले की निंदा की और हमले में अपनी जान गवांने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी।

दोपहर 12.30 बजे: जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा के 5 नए सदस्यों को राज्यसभा की शपथ दिलाई। इनमें मीनाक्षी जैन, हर्षवर्धन शृंगला, कनाड पुरकायस्थ, बीरेंद्र प्रसाद बैश्य और सदानंदन मास्टर शामिल है।

दोपहर 02.00 बजे: यशवंत वर्मा के विरोध में प्रस्तुत महाभियोग प्रस्ताव को जगदीप धनखड़ द्वारा स्वीकार कर लिया गया। जिससे सत्ता पक्ष के लोग हैरान दिखे। हालांकि सरकार ने इसी मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष को भरोसे में लिया है।

4.30 बजे: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कार्य सलाहकार समिति की बैठक 4.30 बजे रखी थी जिसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू नहीं पहुंचे। जो कि हैरानीजनक था।

शाम 05 बजे: शाम करीब 5 बजे विपक्षी सांसद जिसमें जयराम रमेश, अखिलेश प्रसाद सिंह और प्रमोद तिवारी शामिल है, जगदीप धनखड़ से मिले।

शाम 7:30 बजे: विपक्षी सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शाम करीब 7:30 बजे जगदीप धनखड़ से फोन पर बात की।

रात 9.05 बजे: उप राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से ट्वीट आया कि जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस ट्वीट में इस्तीफे की पूरी जानकारी थी।

 

 

अगले दिन 22 जुलाई 2025 (मंगलवार)

सुबह 10.30 बजे : उनके परिवार की ओर से कहा गया कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। वो राज्यसभा नहीं आएंगे और फेयरवेल नहीं होगा।

दोपहर 12.07 बजे : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा स्वीकार किया गया।

दोपहर 12.19 बजे : राष्ट्रपति के इस्तीफा स्वीकार करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर लिखा, “श्री जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें