Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

DGCA ने एअर इंडिया पर लिया बड़ा एक्शन, चार नोटिस भेजे… जानें पूरा मामला

July 24, 2025

DGCA ने एअर इंडिया पर लिया बड़ा एक्शन, चार नोटिस भेजे… जानें पूरा मामला

नई दिल्ली: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया को चार कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) भेजे हैं। ये नोटिस केबिन क्रू के आराम, ट्रेनिंग और फ्लाइट संचालन से जुड़े नियमों के उल्लंघन के मामले में भेजे गए हैं।

क्यों भेजे गए ये नोटिस?

DGCA ने बताया कि एअर इंडिया ने स्वेच्छा से (voluntarily) कुछ जानकारी दी थी कि कंपनी से कुछ नियमों का पालन नहीं हुआ है। इन्हीं खुलासों के आधार पर 23 जुलाई 2025 को ये नोटिस जारी किए गए। एअर इंडिया ने भी पुष्टि की है कि उन्हें DGCA से नोटिस मिले हैं और वे समय पर जवाब देंगे। एयरलाइन का कहना है कि वो अपने क्रू और यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

किस तरह के नियम तोड़े गए?

क्रू के आराम और ड्यूटी का उल्लंघन तीन नोटिस लंबी दूरी की चार फ्लाइट्स से जुड़े हैं, जिनमें क्रू के आराम और ड्यूटी के नियमों का सही पालन नहीं किया गया। दो फ्लाइट्स 27 अप्रैल को चली थीं। एक-एक फ्लाइट 28 अप्रैल और 2 मई को थी।

ट्रेनिंग में नियमों का उल्लंघन

एक नोटिस केबिन क्रू की ट्रेनिंग में नियमों की अनदेखी को लेकर है। ये फ्लाइट्स इन तारीखों को चली थीं: 26 जुलाई 2024, 9 अक्टूबर 2024 और 22 अप्रैल 2025। कुछ मामलों में क्रू को हफ्ते में मिलने वाले आराम का पूरा समय नहीं दिया गया। इससे जुड़ी फ्लाइट्स: 24 जून 2024 और 13 जून 2025 को चली थी।

हादसे के बाद सख्ती

गौरतलब है कि 12 जून 2025 को एअर इंडिया की एक फ्लाइट (बोइंग 787) अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, जो उड़ान भरते ही एक इमारत से टकरा गई। इस भयानक हादसे में 260 लोगों की मौत हुई, जिनमें 19 लोग जमीन पर थे। इस घटना के बाद से एअर इंडिया के कामकाज और नियमों के पालन की DGCA द्वारा कड़ी जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें