Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

डिलीवरी के 24 घंटे बाद केएनएच में महिला की संदिग्ध मौत, अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर लगे लापरवाही के आरोप

July 25, 2025

डिलीवरी के 24 घंटे बाद केएनएच में महिला की संदिग्ध मौत, अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर लगे लापरवाही के आरोप

शिमला: राजधानी शिमला स्थित कमला नेहरू अस्पताल में डिलीवरी के 24 घंटे के भीतर एक 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान अर्चना उर्फ अंजू पत्नी रविदत शर्मा निवासी गड़ावग फागू के रूप में हुई है। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे अर्चना का सिजेरियन ऑपरेशन कर प्रसव करवाया गया था। ऑपरेशन के बाद मां और नवजात दोनों स्वस्थ थे, लेकिन शुक्रवार सुबह 8 बजे महिला को दूसरे बेड पर शिफ्ट करने को कहा गया। परिजनों का आरोप है कि अर्चना को जबरन पैदल चलवाया गया, जिससे उसे अधिक रक्तस्नव (ब्लीडिंग) हुआ और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

ये भी देखें :- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर, सोना और चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें