Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा शिक्षा गुणवत्ता को ऊंचा उठाने हेतु शिक्षकों से संवाद

July 26, 2025

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा शिक्षा गुणवत्ता को ऊंचा उठाने हेतु शिक्षकों से संवाद

संगरूर: पंजाब सरकार के स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और स्तर को और अधिक ऊंचा उठाने के उद्देश्य से एक विशेष प्रयास के तहत पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्नी श्री हरजोत सिंह बैंस ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डी आई ई टी ), संगरूर में ह्लशिक्षकों से संवादह्व के ज़रिए शिक्षकों से सुझाव और फीडबैक प्राप्त किया। हरजोत सिंह बैंस ने शनिवार को संगरूर ज़िले के स्कूल प्रमुखों से विशेष बातचीत करते हुए उनसे बहुमूल्य सुझाव लिए तांकि शिक्षा की गुणवत्ता तथा स्कूलों के ढांचागत संसाधनों में और सुधार किया जा सके।

शिक्षकों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्नी ने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूल अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का पूरा विश्वास दिलाते हुए 400 करोड़ रु पये की लागत से कंप्यूटर लैबों के नवीनीकरण की योजना की घोषणा की। साथ ही बताया कि स्कूलों में इंटरिएक्टव पैनल लगाए जा रहे हैं और शिक्षकों के तीसरे बैच को प्रशिक्षण हेतु विदेश भेजा जाएगा, जिसकी चयन प्रक्रि या केवल मेरिट आधारित होगी। कैबिनेट मंत्नी ने यह भी बताया कि लेक्चररों की पदोन्नित, 400 नए प्रिंसीपलों की नियुक्ति तथा स्कूलों में बैठने और सफाई की सुविधाओं में सुधार जैसी कई प्राथमिक पहलें की गई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्नी स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के लिए शिक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मंत्नी ने यह भी बताया कि सरकारी स्कूलों के 845 विद्यार्थियों ने एन ई ई टी में सफलता हासिल की है और 265 विद्यार्थियों ने जे ई ई (ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन मेंस) क्लियर कर स्कूल शिक्षा विभाग की शैक्षणकि उत्तमता बाबत प्रतिबद्ध साबत की है। शिक्षा मंत्नी ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा शिक्षकों को सिंगापुर, फिनलैंड और अहमदाबाद की प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में तकनीकी एवं आधुनिक शिक्षा प्रणाली के अनुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर एडीसी सुखचैन सिंह पापड़ा, एसडीएम चरणजोत सिंह वालिया तथा बड़ी संख्या में अध्यापक, कैंपस मैनेजर तथा अन्य स्टाफ उपस्थित था।

ये भी पढ़े- बंगाल सहित इन राज्यों में कब होंगे चुनाव? ECI आज करेगा तारीखों का ऐलान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें