यमुनानगर: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से शनिवार को आयोजित हुई ग्रुप-सी सीईटी की पहले दिन की दोनों सत्रों की परीक्षा जिला यमुनानगर में बने सभी 47 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। शनिवार को आयोजित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट की परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराते हुए डीसी पार्थ गुप्ता व एसपी कमलदीप गोयल ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया और परीक्षार्थियों के लिए किए गए प्रबंधों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीसी ने कहा कि जिस प्रकार शनिवार को दोनों सत्रों में पूरी पारदर्शिता के साथ शांतिप्रिय माहौल में परीक्षा का आयोजन हुआ ठीक उसी अनुरूप रविवार को होने वाली सीईटी के दूसरे दिन की परीक्षा के लिए भी प्रशासन पूरी तरह से सजग है।
परीक्षा के प्रथम दिन देखने वाली बात यह रही कि इस बार पुलिस व्यवस्था मुस्तैद रहने के चलते शहर में किसी भी स्थान पर जाम नहीं लगा। आने जाने वाले वाहन शहर से आसानी से गुजरते नजर आये । हर चौक पर पुलिस कर्मचारी मौजूद देखे गये । वाहनों को नियमानुसार निकाला गया। जिसकों लेकर वाहन चालकों व लोगों ने भी पुलिस प्रशासन की तारीफ की । डीसी पार्थ गुप्ता ने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं सहित परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बनाए गए शटल सर्विस प्वाइंट का निरीक्षण करते हुए कहा कि हर प्रकार की सुविधाएं परीक्षार्थी के लिए प्रशासन की ओर से मुहैया कराई गई है ताकि परीक्षार्थी बिना किसी मानसिक दबाव के बेहतरीन तरीके से अपनी परीक्षा दे सके।
उन्होंने बताया कि यमुनानगर जिला में करनाल, पंचकूला व चण्डीगढ़ के परीक्षार्थी यमुनानगर जिला के 47 परीक्षा केंद्रों पर सीईटी परीक्षा देने पहुंच रहे हैं। शनिवार को प्रथम सत्र में 11,535 परीक्षार्थियों में से 10,624 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जिनमें से 911 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि प्रथम सत्र में 92.10 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। उन्होंने बताया कि दोपहर बाद दूसरे सत्र में 11,314 परीक्षार्थियों में से 10,463 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जिनमें से 851 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, द्वितीय सत्र में 92.47 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे।
उन्होंने बताया कि यमुनानगर स्थित औरंगाबाद फ्लाईओवर के नीचे व कैल बाईपास पर बने पिकअप पॉइंट से सीईटी के परीक्षार्थियों को जिला में बने निर्धारित परीक्षा केंद्र तक सुचारू व व्यवस्थित रूप से शटल सर्विस से भेजा जा रहा है। परीक्षार्थियों को पिकअप पॉइंट से शटल सर्विस के माध्यम से परीक्षा केंद्रों तक उत्साहपूर्ण वातावरण में परीक्षार्थी केंद्रों पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के लिए सुगम व सुरक्षित यातायात की व्यवस्था की गई है।
ये भी पढ़े- बंगाल सहित इन राज्यों में कब होंगे चुनाव? ECI आज करेगा तारीखों का ऐलान
मेष: दिन शुभ रहेगा...