उत्तराखंड। हरिद्वार में स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह हुई भगदड़ में 6 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि इस भगदड़ का कारण करंट लगने की अफवाह थी। हालांकि, उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन ने करंट की अफवाहों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे का कारण करंट लगना नहीं है। भगदड़ पर उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता प्रदीप चौधरी ने कहा, “यह बहुत दुखद हादसा है। शुरुआत में ऐसी रिपोर्ट आई कि घटनास्थल पर लोगों को करंट लगा है। इसके बाद मौके पर हमारी टीम पहुंची और उन्होंने जांच की। यहां किसी भी तरह के करंट या झटके की कोई संभावना नहीं है, न ही ऐसी कोई खबर हमें मिली है। हादसे की वजह के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकते, लेकिन घटनास्थल पर करंट लगने की कोई संभावना नहीं है।”
हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में अफवाह की वजह से भगदड़ मची है। उन्होंने ये भी बताया कि कौन सी अफवाह फैली, जिसके बाद लोग बेकाबू हो गए और भीड़ में अफरा तफरी मच गई। उन्होंने बताया कि पहली नजर में ये बात सामने आई है कि किसी ने यह अफवाह फैला दी कि मंदिर परिसर में बिजली के तार में करंट आ गया है। कुछ तस्वीरों में टूटे हुए तार भी नजर आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि कुछ लोगों ने तारों को पकड़कर दीवार पर चढ़ने की कोशिश की थी, जिससे भगदड़ मच गई। फिलहाल प्रशासन के अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।
करंट नहीं, भगदड़ से हुईं मौतें
जिलाधिकारी ने बताया कि डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद कहा है कि लोगों की मौत करंट लगने से नहीं बल्कि भगदड़ की वजह से हुई है। अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी।
करंट की अफवाह से मची थी भगदड़
हादसे को लेकर SSP प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा, “हमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। लगभग 35 लोगों को अस्पताल लाया गया, 6 की मौत की पुष्टि हो चुकी है बाकी का इलाज चल रहा है।
भगदड़ मंशादेवी के सीढ़ी मार्ग के अंतिम हिस्से में हुई है, जो मनसा देवी मंदिर परिसर से बाहर है। प्रथम दृष्टया बिजली के मीटर से करेंट फैलने की अफवाह के कारण भगदड़ हुई है: श्री प्रमेन्द्र डोबाल, SSP हरिद्वार।#UttarakhandPolice pic.twitter.com/F5NOd89Y46
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) July 27, 2025
क्या कांवड़ यात्रा के बाद रास्ता खुलने से बढ़ी दर्शनार्थियों की भीड़
आपको बताते चलें कि मनसा देवी मंदिर ऊंचे पहाड़ पर स्थित है। यहां तक पहुंचने के लिये रोपवे और सीढि़यां दो मार्ग हैं। जिसके सहारे दर्शनार्थी मंदिर तक पहुंचता है। साथ ही दर्शन के लिए पहुंचने के लिए दर्शनार्थियों को संकरी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। ऊंचाई के कारण सीढ़ियां भी छोटी हैं। हादसे को लेकर ये भी दावा किया जा रहा है कि भीड़ की वजह से लोग एक दूसरे पर गिर गए। जिस कारण से यह हादसा हुआ है।
भगदड़ के वीडियो आए सामने
इस हादसे से जुड़े कुछ वीडियो सामने आए हैं। कुछ वीडियो भगदड़ से ठीक पहले के हैं, जिनमें लोग तेजी से भागते नजर आ रहे हैं। कुछ वीडियो भगदड़ के बाद के हैं, जिनमें मंदिर परिसर में चप्पलें, पूजा की सामग्री और लोगों का सामान जमीन पर बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है। इन वीडियो से इस हादसे की गंभीरता और डरावने हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।
एक और भगदड़…. फिर हुई मौतें
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में दर्शन के दौरान मची भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत कई घायल।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण हालात बिगड़े। pic.twitter.com/EOBfBeD5Ik
— Dr Monika Singh (@Dr_MonikaSingh_) July 27, 2025
हादसे पर क्या बोले सीएम
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि, “सुबह करीब 9 बजे यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जब मनसा देवी मंदिर की सीढ़ियों के पास अचानक भगदड़ मच गई।” मुख्यमंत्री ने बताया कि इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया।
जांच के आदेश, दोषियों पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि अफवाह किसने और क्यों फैलाई। अगर कोई दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घायलों को हर संभव सहायता दी जा रही है।
चश्मदीद ने बताया बताया कि…
हादसे के बाद घायलों में से एक ने बताया, “अचानक वहां भारी भीड़ जमा हो गई और भगदड़ मच गई
#WATCH उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो और कई लोग घायल है।
घायलों में से एक ने बताया, “अचानक वहां भारी भीड़ जमा हो गई और भगदड़ मच गई…” pic.twitter.com/3cZEIjOUfm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2025