
मुरादाबाद (उप्र): मुरादाबाद पुलिस ने एक स्थानीय यूट्यूबर को हिंदू संतों और ऋषियों का मजाक उड़ाने और अभद्र टिप्पणी वाले वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हालांकि, मोहम्मद आमिर को बाद में अदालत में पेश होने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, मुरादाबाद के पाकबड़ा कस्बे का निवासी आमिर यूट्यूब पर कथित रूप से अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करता है और आरोपी द्वारा ‘साधु’ के वेश में पोस्ट किए गए वीडियो की विभिन्न समूहों ने निंदा की। पुलिस अधीक्षक (नगर) रण विजय सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर हमने कार्रवाई की, पर कार्रवाई करते हुए हमने आमिर को आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया।’ पुलिस अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि आगे की जांच जारी है और निष्कर्षों के आधार पर आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें :- अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, आर्मी जवान सहित 3 लोगों की मौत