Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन कंबोडिया और थाईलैंड के साथ घनिष्ठ संपर्क बनाए रखते हुए शांति वार्ता को सक्रिय रूप से बढ़ावा देगा

July 28, 2025

चीन कंबोडिया और थाईलैंड के साथ घनिष्ठ संपर्क बनाए रखते हुए शांति वार्ता को सक्रिय रूप से बढ़ावा देगा

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने 28 जुलाई को पेइचिंग में आयोजित एक नियमित प्रेस कन्फ्रेंस में कहा कि चीन निष्पक्ष रुख अपनाते हुए कंबोडिया और थाईलैंड के साथ घनिष्ठ संपर्क बनाए रखेगा, सक्रिय रूप से मध्यस्थता करते हुए शांतिपूर्ण वार्ता को बढ़ावा देगा, ताकि युद्ध विराम और युद्ध की समाप्ति को बढ़ावा देने में रचनात्मक भूमिका निभायी जा सके।

प्रवक्ता ने संबंधित सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कंबोडिया और थाईलैंड ऐसे पड़ोसी हैं, जिन्हें अलग नहीं किया जा सकता और वे चीन के मैत्रीपूर्ण पड़ोसी भी हैं। अच्छे पड़ोसी होने के नाते और आपसी विश्वास बनाए रखना तथा मतभेदों का उचित प्रबंधन करना कंबोडिया और थाईलैंड दोनों के मूलभूत और दीर्घकालिक हित में है और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता के अनुकूल है। 

क्वो च्याखुन ने आगे कहा कि चीन कंबोडिया और थाईलैंड के बीच संघर्ष में हुई मौतों पर दुःखी है और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। आशा है कि दोनों पक्ष दोनों देशों की जनता के साझा हितों को ध्यान में रखते हुए शांति और अच्छे पड़ोसी के भाव को कायम रखेंगे, शांत और संयमित रहेंगे, यथाशीघ्र लड़ाई बंद करेंगे, बातचीत और परामर्श के माध्यम से मतभेदों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाएंगे और सीमा क्षेत्र में यथाशीघ्र शांति व स्थिरता बहाल करेंगे।

क्वा च्याखुन ने यह भी कहा कि कंबोडिया और थाईलैंड दोनों आसियान के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। हाल के दिनों में, आसियान ने कंबोडिया और थाईलैंड के बीच युद्धविराम को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया है। चीन इसकी सराहना करता है और तनाव कम करने तथा स्थिति को शांत करने के लिए सभी प्रयासों का स्वागत करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें