Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather Alert : पंजाब में बारिश का दौर शुरू… कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम

July 30, 2025

Punjab Weather Alert : पंजाब में बारिश का दौर शुरू… कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम

Punjab Weather Alert : पंजाब में मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक इसी तरह के मौसम की संभावना जताई गई है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने 3 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान औसत तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है।

तापमान और बारिश का ताजा हाल

बठिंडा में सबसे ज्यादा तापमान रहा – 38°C
पटियाला में सबसे अधिक बारिश हुई – 32.4 मिमी
आज सुबह 8 बजे तक राज्य की 72 तहसीलों में बारिश की चेतावनी दी गई है।

किन जिलों में बारिश की अधिक संभावना?

मौसम विभाग के अनुसार, आज जिन जिलों में वर्षा देखने को मिल सकती है, वे इस प्रकार हैं:

हल्की से मध्यम बारिश (50–75% क्षेत्रफल):

पठानकोट
होशियारपुर
रूपनगर

भारी बारिश (25–50% क्षेत्रफल):

गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, बरनाला, बठिंडा, मुक्तसर, फाजिल्का, मानसा, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर (मोहाली), संगरूर, पटियाला

हल्की से मध्यम बारिश (कई स्थानों पर):

फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, अमृतसर, तरनतारन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से राज्य में बारिश हो रही है। इसके असर से पंजाब के साथ हरियाणा और दिल्ली-NCR में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं IMD के अनुसार आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। स दौरान ठंडी हवाएं चलेंगी।

क्या बरतें सावधानी?

–जलभराव वाले क्षेत्रों से बचें
–अनावश्यक यात्रा से परहेज करें
–किसानों को खेतों की सिंचाई रोकने की सलाह
–स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी की जरूरत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें