Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

14 वर्षीय बेटी को अश्लील वीडियो दिखा कर पिता ने किए गलत काम, मां ने केस दर्ज करवाया

August 4, 2025

14 वर्षीय बेटी को अश्लील वीडियो दिखा कर पिता ने किए गलत काम, मां ने केस दर्ज करवाया

हिसार जिले के बारबाला क्षेत्र निवासी विवाहिता महिला ने अपने पति पर बेटी के साथ गलत काम करने और छेड़छाड़ के तहत मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

महिला ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसके दो बच्चे है। 15 वर्षीय बेटा और 14 वर्षीय बेटी। महिला का पति बरबाला में रहता है। जिसके साथ पिछले 7 वर्षों से उसका तलाक का केस चल रहा है। महिला हिसार की रहने वाली है।

अधिक जानकारी में महिला ने बताया कि उसके दोनों बच्चे उसके पास ही रह कर अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे थे। लेकिन पति के बार बार जिद करने पर महिला ने बच्चों को पति के पास उनकी बुआ के भरोसे पर छोड़ दिया।

कुछ समय पति के साथ रहने के बाद 31 जुलाई को जब उसकी 14 वर्षीय बेटी वापस मां के पास हिसार आई तो नाबालिग ने मां को पिता के द्वारा किए जाने वाले शर्मनाक कार्यों के बारे में बताया। नाबालिग ने बताया कि पिता उसे रात में अश्लील वीडियो दिखा कर उसके साथ छेड़छाड़ करता था।

जिस पर महिला ने व्यक्ति के खिलाफ थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें