Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

हांगकांग सरकार ने 16 भगोड़ों के खिलाफ कदम उठाए

August 4, 2025

हांगकांग सरकार ने 16 भगोड़ों के खिलाफ कदम उठाए

चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के सुरक्षा ब्यूरो के प्रमुख तंग पिंगछ्यांग ने 4 अगस्त को राष्ट्रीय सुरक्षा अध्यादेश द्वारा दिए गए अधिकार का प्रयोग कर राजपत्र में सूचना प्रकाशित की। सूचना में तंग पिंगछ्यांग ने 16 व्यक्तियों की पहचान की, जिनके खिलाफ़ हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के बाहर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाले संदिग्ध अपराधों के लिए अदालत द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। इसके साथ उक्त 16 व्यक्तियों के खिलाफ उठाए जाने वाले कदमों की भी जानकारी दी गयी। इन कदमों में “धन आदि उपलब्ध कराने या धन के प्रबंधन पर प्रतिबंध” और “अचल संपत्ति से संबंधित कुछ गतिविधियों पर प्रतिबंध” आदि शामिल हैं। अधिकांश व्यक्तियों के एसएआर पासपोर्ट रद्द कर दिए जाएंगे और कुछ व्यक्तियों को अस्थाई रूप से उनके निदेशक पद से हटाया जाएगा।

हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि ये वांछित अपराधी ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड और चीन के थाइवान आदि में छिपे हुए हैं और लगातार खुलेआम राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाली गतिविधियां करते हैं। वे बदनाम करने वाली कार्रवाइयों के माध्यम से केंद्र सरकार और हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के खिलाफ नफरत भड़काने की कोशिश करते हैं। इसलिए इससे निपटने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें