Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

YouTube पर रिलीज हुई सितारे जमीन पर: आमिर ने गांववालों के साथ देखी फिल्म, बोले- हम सिनेमा को सबके सामने लाना चाहते हैं

August 5, 2025

YouTube पर रिलीज हुई सितारे जमीन पर: आमिर ने गांववालों के साथ देखी फिल्म, बोले- हम सिनेमा को सबके सामने लाना चाहते हैं

Sitare Zameen Par: 2018 की स्पेनिश भाषा की फिल्म चैंपियंस को हिंदी में ‘सितारे ज़मीन पर‘ के रूप में रीमेक किया गया और सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया। आमिर खान मानसिक रूप से विकलांग बास्केटबॉल खिलाड़ियों के कोच की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और इसे शानदार प्रतिक्रिया मिली थी।

सितारे जमीन पर की सफलता से आमिर खान के करियर के तार जुड़े थे, जिसमें अब अभिनेता को पूरी तरह से कामयाबी मिली है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी का नेट कलेक्शन 160 करोड़ के आस-पास रहा, जबकि वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 225 करोड़ से अधिक रहा था। इतना ही नहीं 90 करोड़ के बजट में बनने वाली सितारे जमीन पर ने मोटा मुनाफा भी कमाया है।

आमिर खान ने अब यह फिल्म यूट्यूब पर रिलीज कर दी है।

आमिर खान ने गुजरात के एक गाँव में ‘सितारे ज़मीन पर’ फ़िल्म की स्क्रीनिंग की, जिसका उद्देश्य फ़िल्म को सभी तक पहुँचाना था। उस दौरान, गाँव वालों के साथ फ़िल्म देखने वाले आमिर खान ने कहा, “मैं सिनेमा को सभी तक पहुँचाने के अपने सपने को पूरा करने की कोशिश कर रहा हूँ। आज इस गाँव के पूरे गाँव ने सिर्फ़ 100 रुपये देकर फ़िल्म देखी। एक अच्छे कॉन्सेप्ट वाली फ़िल्म सभी तक पहुँचनी चाहिए। यह एक ऐसी फ़िल्म है जिसे सभी को देखना चाहिए।” फिल्म को आमिर के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘Aamir Khan Talkies’ पर 01 अगस्त को रिलीज किया गया।

जून के महीने में आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिला था। सितारे जमीन के बाद अब आमिर खान रजनीकांत की फिल्म कुली में नजर आएंगे। शनिवार को कुली का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस मौके पर आमिर खान चेन्नई पहुंचे। आमिर खान ने यहां कुली की टीम के साथ अपनी फिल्म सितारे जमीन पर देखी।

रविवार को आमिर खान प्रोडक्शन टीम ने इंस्टाग्राम पर इन फोटोज की एक सीरीज शेयर की और कैप्शन में लिखा, ‘अगर आप कहें ‘मूवी नाइट’, तो आपकी गैंग हाजिर हो जाती है! इन फोटोज़ में सभी एक्टर्स मूवी देखते वक्त मुस्कुराते हुए, मज़ेदार रिएक्शन देते हुए दिख रहे हैं। आमिर और श्रुति के बीच की बॉन्डिंग भी फोटोज में साफ नजर आ रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें