Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत सहित चार युवक घायल, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

August 5, 2025

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत सहित चार युवक घायल, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

करनाल में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप घायल हुए है। जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग–44 पर हुआ था। चारों युवक आपस में दोस्त थे और होटल में काम करते थे।

मृतकों की पहचान हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब निवासी 22 वर्षीय नरेंद्र और 22 वर्षीय विवेक के रूप में हुई है। सिरमौर जिला निवासी 25 वर्षीय रोहित और रोहतक निवासी 24 वर्षीय रवींद्र गंभीर रूप से घायल है।

हादसा अज्ञात वाहन चालक के टक्कर मारने से हुआ था। देर रात हादसे के बाद सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच–पड़ताल की। पुलिस सीसीटीवी खंगालने की कोशिश में जुटी है।

पुलिस को शिकायत देते हुए मृतकों के साथी सिरमौर निवासी सुधांशु ने बताया कि वह और उसके अन्य चार साथ करीब दो महीने पहले ही हवेली होटल में काम पर लगे थे। देर रात 12 बजे काम खत्म कर सभी झंझाड़ी गांव में किराए पर लिए हुए कमरे पर लौटे।

कमरे पर मच्छर अधिक थे, जिसके कारण मच्छर मारने की अगरबत्ती और चाय पीने के लिए पांचों वापस लौट गए। जहां सड़क पार करते हुए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके बाद सभी घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

चारों युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां विवेक ने दम तोड़ दिया। नरेंद्र की गंभीर हालत के चलते उसे चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर किया था। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही नरेंद्र को भी मृत घोषिय कर दिया गया। अन्य युवक रोहित और रवींद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका उपचार क्या जा रहा है।

सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के परिजनों ने भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें