Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड से पहले भी भारत में बादल फटने की हो चुकी हैं कई बड़ी घटनाएं… देखें पूरी लिस्ट

August 5, 2025

Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड से पहले भी भारत में बादल फटने की हो चुकी हैं कई बड़ी घटनाएं… देखें पूरी लिस्ट

Uttarakhand Cloudburst Updates: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में कुदरत का कहर टूट पड़ा। तेज बारिश और बादल फटने से पूरा गांव मलबे में बदल गया। तेज बहाव के साथ पानी आया और अपने रास्ते में आने वाले कई घरों और चीजों को बहा ले गया। मिली जानकारी के अनुसार अब तक की जानकारी के अनुसार, इस घटना में कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कई दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तबाही साफ देखी जा सकती है। आपको बतादें कि उत्तराखंड से पहले भी भारत में बादल फटने की कई बड़ी घटनाएं घट चुकी हैं।

जानें धराली में कैसे हैं हालात?
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हर्षिल के धराली में बादल फटने से जबरदस्त तबाही मची है। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य के लिए टीमें रवाना हुई हैं। भटवाड़ी से एसडीआरएफ की टीम भी धराली की ओर रवाना हो गई है। जिसके बाद NDRF, SDRF और आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें