Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

AAP मंत्री अमन अरोड़ा ने हलका इंचार्ज हरमीत सिंह संधू तथा प्रमुख लोगों से उपचुनाव को लेकर की विशेष बातचीत

August 9, 2025

AAP मंत्री अमन अरोड़ा ने हलका इंचार्ज हरमीत सिंह संधू तथा प्रमुख लोगों से उपचुनाव को लेकर की विशेष बातचीत

तरनतारन Aman Arora: कैबिनेट मंत्नी तथा आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष पंजाब अमन अरोडा नें अपने तरनतारन दौरे के दौरान विधानसभा हलका तरनतारन के इंचार्ज हरमीत सिंह संधू के निवास पर पहुंचकर शहर के प्रमुख लोगों से बातचीत करते हुए कहा के बॉर्डर पार से पड़ोसी मुल्क द्वारा ड्रोन के माध्यम से पंजाब में भेजे जा रहे नशीलें पदार्थों तथा अवैध हथियारों की तस्करी पर रोक लगायें जाने के लिए पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य होगा जो एंटी ड्रोन सिस्टम शुरू करने जा रहा है। एंटी ड्रोन सिस्टम तकनीक के परीक्षण का काम आरंभ करने के लिए आज शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्नी भगवंत सिंह मान, तथा आम आदमी पार्टी के संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल विशेष रूप से तरनतारन पहुंच रहे है।

जिनके यहां पहुंचने पर हलका इंचार्ज हरमीत सिंह संधू द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा। हलका इंचार्ज हरमीत सिंह संधू ने इस हुई बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए बताया अध्यक्ष पंजाब अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य में से नशे कों पूरी तरह से खत्म करने के लिए संजीदा है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान द्वारा पंजाब के युवा वर्ग को नशे की दलदल में धकेलने के तथा अवैध हथियारों की तस्करी के घिटया मंसूबों को विफल करने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा एंटी ड्रोन सिस्टम लाया जा रहा है, जिससे नशीले पदार्थों का व्यापार करने वाले तथा अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले समाज विरोधी तत्वों पर लगाम लगेगी।

बैठक के दौरान मंत्नी तथा अध्यक्ष पंजाब अमन अरोड़ा ने कहा के पूरे पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों तथा लोक भलाई के कामों से पूरी तरह से संतुष्ट हैं जिसको देखते हुए तरनतारन विधानसभा क्षेत्न के सूझवान लोग आने वाले उपचुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को भारी बहुमत से जिताकर भेजेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पूरे हलके के साथ-साथ गुरु की इस पावन नगरी मैं विकास कार्यों की झड़ी लगा देंगे। शहर के रु के हुए सभी विकास कार्यों को पहल के आधार पर मुकम्मल किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के अध्यक्ष पंजाब तथा कैबिनेट मंत्नी अमन अरोडा द्वारा शिरोमणि अकाली दल के शहरी अध्यक्ष मनोज कुमार टिम्मा तथा उनके बेटे पार्षद सूरज शर्मा जो के अपने दर्जनों साथियों समेत आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुये है उन्हें बधाई देते तथा उनका पार्टी में स्वागत करते हुए उनको यकीन दिलाया के उन्हें पार्टी में बनता पूरा मान सत्कार दिया जाएगा।

इस मौके मनोज कुमार टिम्मा तथा पार्षद सूरज शर्मा ने मंत्नी पंजाब अमन अरोड़ा को विश्वास दिलाया कि वह हलका इंचार्ज हरमीत सिंह संधू के साथ दिन रात एक करते हुए पार्टी की मजबूती तथा बेहतरी के लिए काम करते रहेंगे तथा उपचुनाव में यह सीट जीताकर पार्टी की झोली में डालेंगे। इस मौके पर हलका इंचार्ज हरमीत सिंह संधू द्वारा कैबिनेट मंत्नी तथा अध्यक्ष पंजाब अमन अरोड़ा को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विधायक सरवन सिंह धुन, हल्का मजीठा के इंचार्ज तलबीर सिंह गिल, पंजाब युवा डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर अंगद दीप सिंह सोहल, नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष भूपिंदर सिंह खेड़ा, नवरूप सिंह संदावालिया, पार्षद यादविंदर सिंह यादू, पार्षद सरबजीत सिंह लाली वसीका, राजेश कुमार वालिया, राजीव कुमार शर्मा, राजकुमार राजू गुप्ता, चिन्नंतन गुप्ता हनी, दीपक गुप्ता, जतिन चावला, रजत गुप्ता, विवेक बजाज, आदि शहर की प्रमुख शिख्सयतें मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें