
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 79वें स्वतंत्रता दिवस पर फरीदकोट में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएँगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने आज यहाँ यह जानकारी देते हुए बताया कि भगवंत सिंह मान ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को विभिन्न जिला मुख्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करने के लिए भी नियुक्त किया है।
पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान फिरोजपुर में, उपाध्यक्ष जय किशन रौड़ी फाजिल्का में, वित्त मंत्री हरपाल चीमा रूपनगर में, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा लुधियाना में, सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. बलजीत कौर एसबीएस नगर में, उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा संगरूर में, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह अमृतसर में, आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां गुरदासपुर में, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक तरनतारन में, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर मानसा में, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस मोगा में, खनन मंत्री बरिन्दर गोयल भटिंडा में, ग्रामीण विकास मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध जालंधर में, स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह पठानकोट में, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां एसएएस नगर में, बागवानी मंत्री मोहिन्दर भगत होशियारपुर में और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ पटियाला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...