Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

SCO चीन-यूएई आर्थिक व व्यापारिक सहयोग के लिए नए अवसर लाता है: नासिर सिदी 

August 14, 2025

SCO चीन-यूएई आर्थिक व व्यापारिक सहयोग के लिए नए अवसर लाता है: नासिर सिदी 

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अर्थशास्त्री नासिर सिदी ने हाल ही में कहा कि शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) ने यूएई और चीन के बीच आर्थिक और व्यापारिक सम्बंधों को गहरा करने के लिए ठोस समर्थन प्रदान किया है, जिससे दोनों पक्षों को कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने में मदद मिली है।

शिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी के संवाददाता के साथ एक ऑनलाइन साक्षात्कार में, सिदी ने बताया कि यूएई और अन्य खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) का व्यापार फोकस एशिया में स्थानांतरित हो गया है और चीन यूएई के सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक और व्यापारिक भागीदारों में से एक बन गया है।

सिदी का मानना है कि ऊर्जा दोनों पक्षों के बीच सहयोग का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता और वित्तीय प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों में भी सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।

बता दें कि मई 2023 में, यूएई आधिकारिक तौर पर एससीओ का संवाद साझेदार बन गया। इस वर्ष, एससीओ शिखर सम्मेलन 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन के थ्येनचिन शहर में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर, सभी एससीओ सदस्य देशों सहित 20 से अधिक देशों के नेता और 10 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख शिखर सम्मेलन से सम्बंधित गतिविधियों में भाग लेंगे।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें