Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय मंत्री Shivraj Chauhan ने फहराया तिरंगा, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

August 15, 2025

स्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय मंत्री Shivraj Chauhan ने फहराया तिरंगा, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राजधानी दिल्ली स्थित अपने आधिकारिक निवास 12, सफदरजंग रोड पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देशवासियों को आज़ादी की 78वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

ध्वजारोहण समारोह में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारीगण तथा उनके परिवारजन उपस्थित रहे। राष्ट्रगान की गूंज के बीच पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण बना रहा। मंत्री चौहान ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा,

स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ और बधाइयाँ! प्रणाम उन्हें, जिनके त्याग, तपस्या और बलिदान से हमें यह आज़ादी हासिल हुई। नमन उन्हें, जो अब भी देश की सीमाओं पर खड़े रहकर हमारी सुरक्षा कर रहे हैं और भारत माता के चरणों में नित सर्वस्व न्योछावर करने को तत्पर रहते हैं।

प्रिय देशवासी भाइयों और बहनों, इस स्वतंत्रता दिवस पर मेरा एक ही निवेदन है- स्वतंत्रता के लिए ज़रूरी है स्वावलंबन और स्वावलंबन के लिए ज़रूरी है स्वदेशी।

आज, हम संकल्प करें तब, जब हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, लेकिन हमें नंबर 1 पर पहुँचना है। अपनी अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के लिए हम विशेषकर अपने कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों, MSME और स्थानीय निर्माताओं को ताकत देने, आर्थिक रूप से मज़बूत करने के लिए हम अपने दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली सभी चीजें स्वदेशी ही खरीदें।

मैं भी स्वदेशी खरीदूँगा, आप भी स्वदेशी खरीदें। आइए, स्वदेशी का संकल्प लें। बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!

ये भी पढ़ें : शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, परिवार और करीबी दोस्तों ने की शिरक्त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें