Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

SSP Bathinda Amneet Kaundal और ACP Jalandhar Babandeep Singh थल सेनाध्यक्ष ने दिया प्रशंसा पत्र

August 17, 2025

SSP Bathinda Amneet Kaundal और ACP Jalandhar Babandeep Singh थल सेनाध्यक्ष ने दिया प्रशंसा पत्र

स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी बठिंडा अमनीत कौंडल और एसीपी जालंधर बबनदीप सिंह को को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए थल सेनाध्यक्ष ने प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया। यह सम्मान दोनों अधिकारियों को “ऑपरेशन सिंदूर” में उत्कृष्ट भूमिका निभाने के लिए भारतीय थल सेनाध्यक्ष द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया है।

यह सम्मान देश की सुरक्षा के प्रति पंजाब पुलिस की बढ़ती दृढ़ता, जिम्मेदारी और समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है। एसएसपी अमनीत कौंडल और एसीपी बबनदीप सिंह की इस उपलब्धि ने न केवल विभाग का नाम रोशन किया है, बल्कि पंजाब के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी बन गए हैं। साथ ही उनका करियर राष्ट्र की सुरक्षा और सैन्य सेवा के उच्चतम मानकों के प्रति अटूट समर्पण को दर्शाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें