Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

लंदन: चीनी फ़िल्म ‘तोंगची रेस्क्यू’ का यूरोपीय प्रीमियर में हुआ

August 17, 2025

लंदन: चीनी फ़िल्म ‘तोंगची रेस्क्यू’ का यूरोपीय प्रीमियर में हुआ

15 अगस्त को चीनी फ़िल्म ‘तोंगची रेस्क्यू’ का यूरोपीय प्रीमियर ब्रिटेन के लंदन में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 800 लोग शामिल हुए। इस मौके पर बचाए गए ब्रिटिश युद्धबंदियों के वंशज और लिस्बन मारू जहाज़ से जुड़े इतिहासकार भी मौजूद थे। इस फ़िल्म का उद्देश्य द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान चीन और ब्रिटेन के बीच स्थापित गहरी दोस्ती को दर्शकों के सामने लाना है।

ब्रिटिश दर्शकों के लिए यह फ़िल्म उस दौर के ऐतिहासिक अनुभवों को फिर से जीवंत करती है, खासकर उन मछुआरों के वीरतापूर्ण कार्यों को, जिन्होंने ब्रिटिश युद्धबंदियों की जान बचाई थी। फ़िल्म देखने आए एक ब्रिटिश दर्शक ने इसे एक “अद्भुत और बहुत महत्वपूर्ण” फ़िल्म बताया और कहा कि आज की पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराना ज़रूरी है, ताकि वे चीनियों और ब्रिटिश लोगों के बीच के महत्वपूर्ण बंधन को समझ सकें और उसका सम्मान कर सकें।

बचाए गए एक ब्रिटिश युद्धबंदी की बेटी ने फ़िल्म की तारीफ़ करते हुए कहा, “यह फ़िल्म जापानी आक्रमणकारियों की क्रूरता और चीनी लोगों की दयालुता को दिखाती है। चीनी मछुआरों ने उन कैदियों को बचाने के लिए अपना सब कुछ दाँव पर लगा दिया। मुझे लगता है कि इस घटना को हमेशा याद रखा जाना चाहिए और इसे इतिहास में दर्ज किया जाना चाहिए। बच्चों को स्कूलों में इस इतिहास के बारे में पढ़ना चाहिए।”

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें : सड़क के गड्ढे भी अच्छे होतें है! जानें कैसे एंबुलेंस में पड़ी ‘ब्रेन डेड’ घोषित महिला हुई जिंदा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें